शुक्रवार काे देवास शहर में काेराेना संक्रमित चार नए मरीज मिले। इनमें एक नगरनिगम कर्मचारी है और 3 गवली माेहल्ले के। 49 साल का नगर निगम कर्मचारी की उस भिश्ती गैंग का सदस्य है, जाे कंटेनमेंट एरिया में सैनिटाइजेशन, भाेजन वितरण समेत अन्य काम कर रही है। निगमकर्मी के पाॅजिटिव निकलने के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया है। उधर, गवली माेहल्ला में एक कबाड़ी पूर्व में काेराेना पाॅजिटिव निकला था, इसी माेहल्ले में 3 नए मरीज मिले हैं।
निगमायुक्त विशालसिंह चाैहान ने काेराेना संबंधित ड्यूटी में लगे 83 कर्मचारियाें की काेराेना जांच करवाई थी। उनकी रिपाेर्ट शुक्रवार काे आई। इसमें करीब 35 कर्मचारी निगेटिव निकले लेकिन भिश्ती गैंग का एक कर्मचारी पाॅजिटिव निकला। सुबह जब बालगढ़ क्वारेंटाइन सेंटर में रैपिड रिस्पांस टीम पहुंची और कर्मचारी काे पाॅजिटिव हाेने की सूचना दी ताे वे वहीं बेहाेश हाे गए। उन्हें अमलतास हाॅस्पिटल ले जाया गया। वे नगर निगम काॅलाेनी में रहते हैं, वहां पत्नी काे बताया ताे वे भी घबरा गई। उन्हें व बच्चाें काे क्वारेंटाइन सेंटर ले गए। अभी कुछ अाैर निगम कर्मचारियाें की रिपाेर्ट अाना बाकी है।
चार साल के बच्चे के साथ मां भी रहेगी अस्पताल में : गवली माेहल्ले में पूर्व में एक कबाड़ी मरीज निकला था। उनके घर के सामने एक-दाे मकान छाेड़ कर एक 25 साल की महिला मरीज निकली है। पांच मकान छाेड़ कर एक मकान में रहने वाला कमिन्स कंपनी का कर्मचारी पाॅजिटिव निकला है। वह यहां किराये से रहता है। इसी मकान के मालिक का चार साल का बेटा भी संक्रमित निकला। बच्चे की मां की रिपाेर्ट निगेटिव अाई है लेकिन वह बच्चे के ठीक हाेने से तक जिला अस्पताल में उसके साथ ही रहेगी।
यशवंत काॅलाेनी की युवती की रिपाेर्ट फिर पाॅजिटिव, एक मरीज ठीक हुआ
माेती बंगला क्षेत्र की यशवंत काॅलाेनी की युवती के रिपीट सैंपल की रिपाेर्ट फिर पाॅजिटिव आई है। कार्तिक नगर के एक मरीज के रिपीट सैंपल की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। कुल 149 सैंपल की रिपाेर्ट अाई, इनमें से 141 निगेटिव आई। कार्तिक नगर का 28 साल का युवक ठीक हाे गया। इससे ठीक हाेने वालाें की संख्या 75 हाे गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/carina-a-corporation-worker-doing-sanitation-in-the-container-area-127380061.html
No comments:
Post a Comment