पुरानी रंजिश को लेकर नयापुरा पवार मोहल्ला में मंगलवार काे खूनी संघर्ष हाे गया। इसमें चार लाेग घायल हाे गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी आकाश पिता दिनेश शर्मा, देवाशीष पिता महेश वर्मा, रोहित पिता राजेश जैन, लक्ष्यदीप पिता घनश्याम बैरागी ने प्रथम पिता राह विक्रम पंवार, अभिजीत पिता किशोरसिंह पंवार, शुभम पिता सोहन सिंह पंवार, जयदीप पिता पुष्पेंद्र सिंह पंवार पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे इन चारों लोगों को गंभीर चोट आई।आकाश कल ही बदनावर आया था और गुवाहाटी में प्रायवेट जॉब करता है।
फरियादी जयदीप सिंह पंवार बताया ने बताया कि वाट्सएप स्टेटस को लेकर इनके बीच विवाद चल रहा था। मैं इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बैठा था तभी प्रथम पंवार का फोन आया कि राज यादव को मारने के लिए आकाश शर्मा घूम रहा है। इस पर मैं बाइस से अपने दोस्त बलदेव के पीछे बैठकर पवार मोहल्ले में गया। वहां पर देखा कि प्रथम पंवार व राज यादव बैठे थे। उसी समय लक्षदीप मोटरसाइकिल पर आकाश शर्मा को लेकर आते ही मुझे गाली देने लगा। गाली देने से मना करने पर देवाशीष, रोहित अलग-अलग बाइक पर आए।
आकाश शर्मा ने तलवार से प्रथम पंवार पर वार कर दिया। जिससे उसकी बाएं तरफ गले में गंभीर चोट आई। प्रथम
भागने लगा तो आकाश शर्मा तलवार से प्रथम के बाएं
हाथ के कंधे व बाएं हाथ की कलाई में भी तलवार मारी।
अभिजीत व शुभम बचाव करने लगे तो लक्षदीप बैरागी व देवाशीष वर्मा व रोहित जैन उन पर भी हमला कर दिया। पुलिस काे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी सीबी सिंह ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307 324 506 294 एवं 34 में मामला दर्ज किया। अाराेपी देवाशीष वर्मा व रोहित जैन को गिरफ्तार किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/bloody-struggle-in-the-rivalry-attacked-with-sword-four-youth-injured-127369396.html
No comments:
Post a Comment