सिहोरा विधानसभा के हृदयनगर गांव से देवनगर गांव को जोडऩे वाला पहुंच मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। मार्ग में बढ़े एवं गहरे गड्ढे हो गए हैं जिससे यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को दुर्घटना का भय बना रहता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह मार्ग पहले से ही काफी जर्जर था अभी हाल ही में बारिश होने से मार्ग से निकलने में परेशानी के साथ दुर्घटना का भय बना रहता है। गोसलपुर से हृदयनगर होते हुए देवनगर को जोडऩे वाला यह मार्ग अनेक गांव का पहुंच मार्ग है जहां से एक दर्जन गांव देवनगर, पथरई, सहजपुरा, कैलबास, कूडा कंजई ,उमरिया, तपा, खुडावल, खिरहनी, मिढासन, गांधीग्राम, गौरा छीनावानी के साथ इंद्राना, मझौली जाने वाले लोग भी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं । लोगों का कहना है कि मार्ग कीचड़ व दलदल मे तब्दील हो गया है। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि इस रोड के निर्माण के लिए अनेकों बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई परंतु अनदेखी के चलते यह मार्ग दुर्दशा का शिकार हो गया है राहगीर रोज गिरकर घायल हो रहे हैं चार पहिया वाहन जैसे छोटी कारें इन बड़े-बड़े गड्ढों और खाईनुमा सड़क पर नीचे से फंस जाती हैं। क्षेत्र के दिनेश असाटी, राजू काछी, राजेश काछी, भगवत काछी, बलराम केवट, शकील, कोमल पटेल ,पूरनलाल काछी, रामफल बर्मन ने शीघ्र ही जिला प्रशासन से इस सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना या मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण की कार्य योजना तैयार कर शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
^हृदयनगर से देवनगर तक के पहुंच मार्ग को डामरीकरण कराने मेरे द्वारा जिला पंचायत जबलपुर की सामान्य सभा की बैठक में प्रस्ताव रखा जा चुका है प्राथमिकता के तौर पर इस सड़क के निर्माण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
श्रीमती वंदना पटेल जिला पंचायत सदस्य
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/passers-looking-for-a-road-in-the-pit-127445131.html
No comments:
Post a Comment