विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर में विभिन्न संस्थान द्वारा संगोष्ठी, प्रतियोगिता और पौधरोपण जैसे कार्यक्रम हुए। इस दौरान जहां युवाओं से लेकर बड़ों तक ने पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। तो दूसरी ओर बच्चों और महिलाओं ने चित्रकला और ड्राइंग जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से पौधरोपण का महत्व बताया। इसके साथ ही भविष्य में सुरक्षित जीवन और पर्यावरण संतुलन के लिए पौधे लगाने और उनके देखरेख करने की अपील भी सभी से की। गायत्री परिवार सागर द्वारा शुक्रवार को हुई बैठक में तय हुआ कि इस मानसून में 11 हजार पौधे रोपे जाएंगे।
ब्राह्मी शाखा : अखिल भारत वर्षिय महिला परिषद ब्राह्मी संभाग की शांतिनाथ शाखा ने प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आशा जैन एवं संभागीय अध्यक्ष डॉ. राजुल सिंघई के मार्गदर्शन में मंगलगिरी में पौधरोपण किया। शाखा अध्यक्ष अंजू सेठ ने कहा यह दिवस महज एक दिन मनाने में सिमटना नहीं चाहिए, इसीलिए हमने यह संकल्प लिया है कि यहां हुए पौधरोपण की हम समय समय पर देख रेख करते रहेगें।
महावीर शाखा: अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद त्रिशला संभाग महावीर शाखा द्वारा ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता की गई। विषय था- पर्यावरण संरक्षण वर्तमान परिप्रेक्ष्य में। इसमें 15 बच्चों ने भाग लिया।
महिला जैन मिलन नेहानगर : महिला जैन मिलन नेहानगर मकरोनिया क्रमांक-10 द्वारा पौधे लगाओ-पर्यावरण को स्वच्छ बनाओ विषय पर बच्चों की ड्राइंग प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने पर्यावरण के महत्व, उनके संरक्षण आदि पर चिंता जताते हुए सुंदर-सुंदर ड्राइंग बनाकर भेजीं।
राष्ट्रीय सेवा योजना : रासेयो की मुक्त इकाई महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा किशोर न्यायालय के सामने पौधारोपण किया गया। मुक्त इकाई के कार्यक्रम अधिकारी अब्दुल तबरेज मंसूरी के मार्गदर्शन में हुए पौधरोपण में स्वंयसेवकों ने यह बताया कि सुखद भविष्य का एकमात्र उपाय पौधरोपण और उनका संरक्षण है।
चंदाप्रभु शाखा : अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद ब्राह्मी संभाग की चंदाप्रभु शाखा सागर ने संगोष्ठी की। प्रांतीय सहसचिव संध्या रांधेलिया ने कहा कि पर्यावरण का अर्थ समझाया। प्रांतीय सहसचिव मंजू मगन एवं प्रांतीय संगठन सहसचिव दीप्ति चंदेरिया ने पर्यावरण की रक्षा पर जोर दिया। संभागीय अध्यक्ष डॉ. राजुल सिंघई के मार्गदर्शन व निर्देशन में संगोष्ठी हुई। शाखा अध्यक्ष अर्चना जैन खाद ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। सचिव शिवानी सिंघई एवं कोषाध्यक्ष ज्योति जैन बम्होरी ने भी अपने विचार रखे।
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अर्हम : अर्हम ग्रुप की महिला विंग ने अपने-अपने घरों में औषधीय पौधे रोपे। आयोजन की सूत्रधार रचना अंशुल चंदेरिया ने बताया कि ग्रुप की बहनों ने तुलसी, मीठी नीम, ऐलोवेरा, अजवाइन, पुदीना, आदि औषधीय पौधे रोपकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।
गर्ल्स कॉलेज : कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय के प्राचर्य बीडी अहिरवार के निर्देशन एवं रासेयो इकाई प्रथम की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता जैन के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने अपने घर, अपने गांव में पौधे रोपित कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया । साथ ही साथ ही मास्क बनाकर बांटे।
आर्ष परिषद : आर्ष परिषद सागर के तत्त्वावधान में मसवासी बहेरिया में पौधरोपण किया गया। परिषद के पर्यावरण प्रदेश प्रभारी अरुण वैद्य के निर्देशन पौधरोपण कराया गया। सभी ने उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।
जैन मिलन बड़ा बाजार : शाखा की सदस्यों के द्वारा घरों में पौधे लगाए गए। अध्यक्ष शालिनी समैया ने बताया कि मंडल की सभी बहनों ने संकल्प लिया कि वो बारिश में और भी पौधे रोपेंगी।
विद्यासागर शाखा : त्रिशला संभाग सागर अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की विद्यासागर शाखा मकरोनिया सागर की सदस्यों ने घरों में पौधे रोपे।
ज्ञान ज्योति : अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की ज्ञान ज्योति शाखा बालक कॉम्प्लेक्स द्वारा पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। सदस्यों ने अपने अपने घरों में पौधे लगाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/people-aware-of-environmental-protection-plant-plants-paintings-appeal-for-conservation-127379930.html
No comments:
Post a Comment