सिंचित भूमि का रकबा बढ़ाने क्षेत्र में निर्मित नहरों की दुर्दशा ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। जल उपभोक्ता संस्था दर्शनी के अध्यक्ष बलिराम राय ने सिहोरा अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गुणवत्ता हीन निर्माण कार्य की जांच कराते हुए कार्य पूर्ण होने तक ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाए जाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जल उपभोक्ता संस्था दर्शनी के अंतर्गत ग्राम रेंवझा, दर्शनी, पचपेड़ी में निर्मित नहरों का मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है। सीमेंट कांक्रीट की लाइनिंग के ऊपर पानी का दबाव सहने मिट्टी भी डाली जा रही है। उक्त मिट्टी नहर के अंदर धसक रही है।
बारिश में निकलना होगा मुश्किल
जल उपभोक्ता संस्था के अध्यक्ष बलिराम राय ने आरोप लगाया है कि कृषि कार्य हेतु नहरों पर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है किंतु पुलिया का रैंप मुरूम की जगह काली मिट्टी से बनाए जाने के कारण ट्रैक्टरों के फसने का खतरा बढ़ गया है। ट्रैक्टरों के आवागमन हेतु बनी पुलिया से बरसात में ट्रैक्टरों का निकलना मुश्किल होगा।
इनका कहना है-नहर के किनारों को मजबूत करने में मिट्टी डालने के दौरान नहर के अंदर गिरी मिट्टी ठेकेदार द्वारा निकाली जाएगी। पुलिया निर्माण में अनियमितता की शिकायत प्राप्त हुई है। एसडीओ को निरीक्षण करने हेतु भेजा जा रहा है।
एमके ढिमोले, कार्यपालन यंत्री
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/culvert-ramp-being-made-of-black-clay-in-place-of-muram-127441778.html
No comments:
Post a Comment