Wednesday, June 3, 2020

बिना मास्क वाले लोगों पर टीम रख रही नजर, चालान भी बनाए

महामारी के चलते 70 दिन से सुनसान रहे बाजार में अब फिर से रौनक लौटने लगी है। इलेक्ट्राॅनिक्स, कपड़ा, किराना सहित अन्य व्यापार भी धीरे धीरे गति पकड़ रहा है। तकरीबन 95 फीसदी बाजार खुलकर तैयार हो गया है। अब दुकानदारों को केवल ग्राहक का इंतजार है।
उल्लेखनीय है कि नगर का बाजार किसानों पर निर्भर है। फसल आने के बाद यहां के लोग अपने बच्चों की शादी करते हैं, लेकिन इस बार लॉकडाउन के कारण पूरे सीजन शादियां नहीं हो सकी। इससे व्यापारियों को इस बार उतना फायदा नहीं होगा, जितना पहले होता था। बाजार खुलने से अब धीरे-धीरे ग्राहकी होना शुरू हो रही है। दुकानदारों को अब बारिश के बाद ही बाजार गुलजार होने की उम्मीद है।


इधर ढाई माह के लॉकडाउन में अब रहवासियों को मास्क पहनने की आदत में आ गया है। बाजार में अधिकांश लोग मास्क पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं नगर पालिका टीम भी सजगता के साथ नजर रखकर चालानी कार्रवाई कर रही हैं। बिना मास्क पहने हुए लोगों से चालान में 200 रुपए जुर्माना वसूला जा रहा है। कोरोना के चलते बाजार की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हुई है। वर्तमान में भी पैसा समय पर नहीं आने से क्रय शक्ति नहीं है। इससे व्यापार में गति नहीं व खरीदार बुझे-बुझे से लग रहे हैं।


इलेक्ट्राॅनिक व्यवसायी पारस लुणावत, शैलेष कोचर ने बताया कि यदि कोरोना के चलते लॉकडाउन नहीं होता तो बिक्री के पिछले सारे रिकार्ड टूट जाते। इसका कारण इस बार क्षेत्र में फसलों की अच्छी स्थिति होना है। हालांकि वर्तमान में भी उपज बेचने के बाद भी किसानों को राशि के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में बाजार में जरूरत की वस्तुएं ही खरीदी जा रही है। इस बार नगर में गर्मी के सीजन में जहां 800 से 1000 कूलर बिकने की उम्मीद थी। वहीं 200 से 300 ही बिक पाए। फ्रिज तो केवल नाममात्र के बिके हैं।

पुराने उपकरण सुधार कर ही कार्य चला रहे हैं। इसी प्रकार ऑटो मोबाइल से जुड़े सुविर्ण जैन के मुताबिक इस वर्ष अच्छी फसलों के उत्पादन को देखते हुए सीजन में सभी तरह की 250 से 300 बाइक बिक जाती, जबकि वर्तमान में केवल सर्विसिंग कार्य चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The team is keeping an eye on people without masks, even challans


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/nagda/news/the-team-is-keeping-an-eye-on-people-without-masks-even-challans-127372794.html

No comments:

Post a Comment