तहसील में वितरण केंद्र खरसौदखुर्द एवं खरसौदकलां के सब स्टेशन पलवा, खरसौदखुर्द, चिरोला पर लाइनों का मेंटेनेंस किया जाना है। शुक्रवार सुबह 10 से 2 बजे तक ग्रामीण क्षेत्र कजलाना, झलारिया, खेड़ामाधव, गाराखेड़ी, पडुनिया, सेमलिया, खरसौदखुर्द, मौलाना, बिसाहेड़ा, रसूलाबाद, नामलपुर, हात्याखेड़ी, सुनेड़ा, रणवा, सिजावता, हरनावदा, गावड़ी लोधा, सेमलखेड़ी में बिजली बंद रहेगी। वहीं 27 जून कजलाना, झलारिया, खेड़ामाधव, जांदला, गाराखेड़ी, पडुनिया, सेमलिया में सुबह 10 से 2 बजे तक एवं 29 जून को चिरोला, लिम्बास, राठौर खेड़ी क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी। कार्य के दौरान समयावधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है। ईई रविशंकर मिश्रा ने बताया रखरखाव के अलावा अगर किसी बिजली लाइन अन्य समय पर बंद होती है या अन्य कोई समस्या होती है तो खरसौदखुर्द के कनिष्ठ यंत्री नवीन शर्मा एवं अदम्यविद गुप्ता से मोबाइल पर संपर्क कर सकते हैं।
खाचरौद में भी आज दो घंटे रहेगी बिजली गुल
खाचरौद | शहर में नई बिजली लाइन का कार्य किया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार सुबह 9 से 11 बजे तक सभी सिंचाई व घरेलू फीडर से बिजली बंद रहेगी। कनिष्ठ यंत्री आंशिक सेठी ने बताया कि दाे घंटे बिजली सप्लाय बंद रहेगी। कार्य के अनुसार समय बढ़ाया या कम किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुराेध किया है कि वह अपना बिजली का बिल समय पर जमा करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/badnagar/news/due-to-maintenance-electricity-will-be-shut-for-five-hours-in-rural-areas-127448645.html
No comments:
Post a Comment