Monday, June 1, 2020

जलाशय से बार-बार पानी छोड़े जाने के कारण धान की फसल खराब

ग्राम मर्दाना में नर्मदा किनारे कहार समाज के गरीब मजदूरों द्वारा भरण पोषण के लिए तलई बोई जाती है। इसमें उपवास के चावल बोए जाते हैं। नर्मदा में ओंकारेश्वर परियोजना के जलाशय से पिछले 4 से 5 दिनों में पानी छोड़ने के कारण तलई में लगाई गई धान की फसल खराब हो रही है।
यह धान उपवास के काम आता है। इसे बेचकर कहार समाज के लोग अपना भरण पोषण करते हैं। प्रतिदिन पानी भराने के कारण धान की फसल खराब हो गई। विजय व दुलीचंद ने बताया पूरे साल की फसल नर्मदा के पानी भर जाने से नष्ट हो गई है। जलाशय का ज्यादा पानी छोड़े जाने के कारण तलई में पानी भर जाता है जिसके कारण फसल खराब हो रही है। किसानों ने मुख्यमंत्री से फसल नष्ट होने पर मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग करते हुए भरण पोषण के लिए साधन उपलब्ध कराने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Paddy crop deteriorated due to repeated release of water from the reservoir


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/paddy-crop-deteriorated-due-to-repeated-release-of-water-from-the-reservoir-127365711.html

No comments:

Post a Comment