Tuesday, June 2, 2020

तीन-तीन दिन अलग-अलग मार्केट खाेलने का सिस्टम पहले दिन ही फेल, एक बाजार में भीड़, दूसरे में लाॅकडाउन-सा नजारा

सप्ताह में तीन-तीन दिन अलग-अलग मार्केट खाेलने का जिला प्रशासन का सिस्टम पहले ही दिन फेल साबित हुआ। एक तरफ उन बाजाराें में भीड़ लगी थी, जाे खुले थे, दूसरी ओर उन बाजाराें में सन्नाटा था, जहां दुकानें बंद थी। साेशल डिस्टेंस बनाए रखने के जिस उद्देश्य के लिए सरकार ने आधी-आधी दुकानें बारी-बारी से खाेलने की गाइडलाइन बनाई थी, वही पूरा नहीं हाे रहा है।
जिन बाजाराें काे मंगलवार काे खाेलने की बारी थी, वहां सभी दुकानें खुलीं, वाहनाें की संख्या और दाेनाें तरफ दुकानाें में भीड़ पड़ी। इससे साेशल
डिस्टेंस बनाने में दिक्कतें आई। जबकि यदि देवास का जिला प्रशासन उज्जैन का माॅडल अपनाता है ताे साेशल डिस्टेंस बनेगी। वहां कलेक्टर ने सारे बाजार खाेलने की अनुमति दी है। तीन दिन दाई पट्टी की दुकानें खुलेंगी और तीन दिन बाईं पट्टी की। इससे सभी
बाजाराें में भीड़ आधी हाे जाएगी। जाे पट्टी बंद है, वहां पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The system of playing different markets for three days failed on the first day, crowds in one market, lockdown-like view in the other


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/the-system-of-playing-different-markets-for-three-days-failed-on-the-first-day-crowds-in-one-market-lockdown-like-view-in-the-other-127369366.html

No comments:

Post a Comment