Tuesday, June 2, 2020

काेई गैरेज पर काम कर रहा था, काेई फर्नीचर दुकान पर, दी समझाइश

जिला बाल संरक्षण इकाई व चाइल्ड लाइन टीम व महात्मा गांधी सेवा संस्थान मनावर ने मंगलवार काे बाल भिक्षावृत्ति राेेकाेे अभियान चलाया। इसमें भिक्षावृत्ति व कचरा, पन्नी बिनने वाले बच्चाें काे ढूंढकर उन्हें यह काम नहीं करने और शिक्षा की ओर अग्रसर हाेने की सीख दी गई।
त्रिमूर्ति चैराहा, घोड़ा चाैपाटी चाैराहा, मोहन टाॅकिज चाैराहा, छतरीपाल, धारेश्वर मार्ग, गढ़ कालिका मंदिर में अभियान चलाया गया। इस दाैरान एक बच्चा धारेश्वर मार्ग स्थित गैरेज पर काम करते पाया गया। वहीं दाे बच्चे फर्नीचर की दुकान पर काम करते मिले। देवीजी मंदिर के अासपास भी दुकानोंपर तीन बच्चे काम कर रहे थे। एक बच्चा छतरीपाल में गैरेज पर काम करते मिला। टीम ने दुकान मालिकांें काे बच्चाें से काम नहीं कराने की समझाइश दी। अभियान जिला बाल संरक्षण अधिकारी डीएस मीणा, सहायक संचालक भारती डांगी, जिला बाल कल्याण समिति सदस्य चेतना राठौर के आदेश पर चलाया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/kai-was-working-at-the-garage-kai-was-at-the-furniture-shop-he-explained-127369416.html

No comments:

Post a Comment