Thursday, June 4, 2020

सीवरेज की पाइप लाइन डालने सीसी रोड खोदी, मिट्टी से भराव कर दिया, नतीजा मामूली बारिश में ही फैला कीचड़

गंदे पानी को अंडरग्राउंड बाहर निकालने के लिए शुरू हुई 76 करोड़ के सीवरेज प्लान का काम ठेकेदार अपने वादे के मुताबिक नहीं कर रहा है। शुरुआत में कंपनी ने एक साथ काम करते हुए सड़क बनाने के बाद ही आगे काम करने की बात कही, लेकिन किया इससे बिलकुल उलट। सीसी रोड को खोदकर कंपनी आगे का काम करने लगी। नतीजा यह हुआ कि गुरुवार को बारिश के बाद इन सड़कों से निकलना मुश्किल हो गया।
सीवरेज योजना का काम नए साल 2020 से शुरू हुआ। नए साल के पहले ही सप्ताह में सबसे पहले कंपनी ने विजय नगर में पाइप लाइन डालने का काम शुरू किया। 6 माह पहले ही तैयार सीसी रोड की खुदाई कर पाइप डालना शुरू कर दिया, लेकिन पाइप डालने के बाद सिर्फ मिट्टी डाली और आगे बढ़ गए। ऐसे ही पूरे विजय नगर की सीसी रोड की खुदाई कर दी। पाइप डालने के बाद अब तक एक भी सड़क को ऊपर से पक्का नहीं बनाया। इस लापरवाही के कारण गुरुवार को शहरवासियों को खासी परेशानी झेलना पड़ी। सीसी रोड के बीच में खुदाई व वहां पड़ी मिट्टी पानी में घुलकर कीचड़ बन गई और पूरी सड़क पर फैल गई।
नपा सीएमओ भूपेंद्र दीक्षित ने बताया कि लॉकडाउन के कारण दो माह काम बंद रहने से ये स्थिति बनी है। निर्माण एजेंसी ने अब सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरू करा दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विजय नगर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने फैला कीचड़।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/dug-cc-road-pouring-sewerage-pipeline-filled-with-soil-resulting-in-mud-spread-in-minor-rains-127376486.html

No comments:

Post a Comment