Tuesday, June 23, 2020

बेटी की मौत के 6 महीने बाद दामाद पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

नव विवाहिता की इलाज के दौरान मौत के छह माह बाद पिता की शिकायत पर इटारसी पुलिस ने लोको पायलट दामाद पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। दामाद पर फोर व्हीलर गाड़ी और दो लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है। सोनासांवरी नाका क्षेत्र निवासी 68 वर्षीय किसान हरिशंकर चौरे ने अपनी पुत्री सारिका का विवाह 10 फरवरी 18 को मेहरागांव के रेलकर्मी अरुण पटेल के साथ किया था।

शादी के चार बाद से ससुराल में सारिका को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। हरिशंकर ने बताया कि उनकी पुत्री ने 15 जून 18 को मायके आने पर पति के प्रताड़ित करने की सारी बात बताई थी। दामाद को समझाया पर वह नहीं माना। इससे सारिका बीमार रहने लगी। इलाज के दौरान 21 दिसंबर 19 को मृत्यु हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/itarsi/news/case-for-dowry-harassment-filed-on-son-in-law-6-months-after-daughters-death-127441802.html

No comments:

Post a Comment