Wednesday, June 3, 2020

बसों के परमिट व 6 माह का टैक्स मुक्त करने की मांग

वैश्विक महामारी के कारण 22 मार्च से लॉकडाउन है। इससे आम जनता के आवागमन, तीर्थ यात्रा, बारात, पिकनिक जैसी आवश्यकता की पूर्ति के लिए संचालित होने वाली सभी यात्री वाहन अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। ऐसे में बसों का संचालन पूर्णत: बंद है। इससे समस्त बस ऑपरेटरों को आर्थिक समस्या के साथ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन एसडीएम गौरव बेनल को दिया। इसमें बताया कि संकटकाल में आय का स्त्रोत बंद है। इससे ऋण भुगतान, किस्त (ईएमआई) ड्यू हो रही है। साथ ही बीमा, ड्राइवर, क्लीनर, वेतन मजदूरी का भुगतान भी अनिवार्य है। बस ऑपरेटरों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। ऐसे मे ऑपरेटरों ने शासन प्रशासन से यात्री बसों पर अगले छह माह का परमिट एवं सभी प्रकार के टैक्स से मुक्त करने का अनुरोध किया गया। इरशाद एहमद, गन्नू कालरा, तिलक कालरा, रशीद नागौरी, सऊद जैदी आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand for permit of buses and tax free for 6 months


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/nagda/news/demand-for-permit-of-buses-and-tax-free-for-6-months-127372809.html

No comments:

Post a Comment