Tuesday, June 2, 2020

नकली नाेट छापने वाला 5000 रुपए का इनामी आराेपी साेहेल गिरफ्तार

पुलिस ने करीब 9 माह से फरार नकली नाेट छापने वाले आराेपी काे मंगलवार शाम काे देवकाॅलाेनी से उसके घर से गिरफ्तार गया। आराेपी पर 5000 रुपए का इनाम था। आराेपी काे बुधवार काे न्यायालय में पेश किया जाएगा। जहां से आराेपी का रिमांड मांगा जाएगा। इस मामले में एक आराेपी काे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि 19 सितंबर काे ग्वाल नगर निवासी हम्माल किशन पिता मांगीलाल काे 100-100 के तीन नकली नाेट चलाने के प्रयास में पकड़ा था। आराेपी ने खेड़ीपुरा की शराब दुकान पर नकली नाेट से शराब खरीदने का प्रयास किया था। आराेपी काे न्यायालय ने एक दिन की रिमांड पर साैंपा। इस मामले में पूछताछ में आराेपी ने देवकाॅलाेनी निवासी साेहेल पिता अारिफ से नकली रुपए लेने की बात स्वीकार की, लेकिन मुख्य आराेपी घर से फरार हाे गया। एसपी ने बताया कि लाॅकडाउन खत्म हाेने के बाद आराेपी साेहेल मंगलवार काे घर पहुंचा था। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी हेमेंद्र पटेल टीम ने सहित आराेपी के घर दबिश देकर आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से प्रिंटर जब्त किया है। उन्हाेंने बताया कि आराेपी पर 5000 रुपए का इनाम घाेषित है। आराेपी काे न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। आराेपी से नकली नाेट छापने अाैर चलाने के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/fake-nate-importer-of-rs-5000-prize-money-sahel-arrested-127369438.html

No comments:

Post a Comment