Saturday, June 6, 2020

फ्लाइट का ग्राउंड टाइम 30 मिनट तक बढ़ा, क्योंकि हर लैंडिंग के बाद प्लेन में सीटें, अपर रैक कर रहे सैनिटाइज

कोरोना संक्रमण के बाद फ्लाइट ऑपरेशन की व्यवस्थाएं पूरी तरह बदल चुकी हैं। अब हर बार प्लेन में यात्रियों के उतरने के बाद सभी सीटें, अपर रैक सहित प्लेन का एक-एक हिस्सा पूरी तरह से क्लीनिंग के साथ ही सैनिटाइज किया जा रहा है। इसका असर ये हुआ कि जो फ्लाइट आकर पहले 30-45 मिनट में टेक ऑफ करती थी। अब इसमें 30 मिनट तक ज्यादा लग रहे हैं। इसके चलते इंदौर एयरपोर्ट आकर जाने वाली किशनगढ़, बेलगाम, दिल्ली सहित अन्य कई फ्लाइट के समय में एयरलाइंस ने बदलाव किया है।
ये है नया शेड्यूल
1. बेलगाम-इंदौर फ्लाइट सुबह 10.40 बजे इंदौर आती है। इसके बाद यही प्लेन किशनगढ़ के लिए सुबह 11.15 बजे रवाना होता है।
2. किशनगढ़ से फ्लाइट दोपहर 1 बजे चलकर दोपहर ढाई बजे इंदौर पहुंचती है। यह फ्लाइट दोपहर 3.20 बजे रवाना हो रही है। यहां आकर प्लेन पूरी तरह से सैनिटाइज होता है।
3. दिल्ली से इंदौर आने जाने वाली फ्लाइट में भी ग्राउंड टाइम 20-30 मिनट तक बढ़ गया है। मुंबई की फ्लाइट शुरू होने के बाद इसके समय में भी कुछ बदलाव हो सकता है।

कॉकपिट में एंट्री बंंद इसलिए हर बार नहीं, दो बार होता है सैनिटाइज
कॉकपिट अब सुबह-शाम दो बार सैनिटाइज हो रहा है। यहां एंट्री भी अब सिर्फ पायलट, सह पायलट के साथ कैबिन क्रू अौर इंजीनियरिंग स्टाफ की ही है। कैबिन क्रू और इंजीनियरिंग स्टाफ को भी सिर्फ दो बार की ही अनुमति है। पहले कॉकपिट में सिक्योरिटी के साथ ग्राउंड सर्विस भी अलाऊ थी। हालांकि पायलट संजय गांधी बताते हैं कि हम एहतियात के तौर पर हर बार प्लेन के डॉक्यूमेंट्स, सीट, पॉवर कंट्रोल को सैनिटाइज करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Flight ground time increased to 30 minutes, because after every landing, seats in the plane, sanitizing the upper racks


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/flight-ground-time-increased-to-30-minutes-because-after-every-landing-seats-in-the-plane-sanitizing-the-upper-racks-127383606.html

No comments:

Post a Comment