Sunday, June 21, 2020

24 विधानसभा उपचुनाव वाले क्षेत्रों में पूर्व विधायकों की अनुशंसा पर फर्जी तरीके से हो रहे मनरेगा के काम

24 विधानसभा के होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस ने इन उपचुनाव वाले क्षेत्रों में पूर्व विधायक जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए हैं, उनकी अनुशंसा पर मनरेगा के तहत फर्जी कार्यों के आधार पर करोड़ों रुपए का भुगतान किए जाने का आरोप लगाया है। पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को पत्र लिखकर इसकी जांच कराए जाने की मांग की है।

डॉ. सिंह ने कहा है कि जिन 24 विधानसभा उपचुनाव वाले क्षेत्रों में पूर्व विधायक जो आगामी विधानसभा उपचुनाव में संभावित प्रत्याशी हैं, उनकी अनुशंसा एवं प्रशासन पर दबाव बनाकर बगैर कार्य कराए पंचायतों में सैंकड़ों मजदूरों की फर्जी उपस्थिति के कूट रचित दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपए की राशि का आहरण कर व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। अधिकांश जिलों में मनरेगा के तहत मशीनों से कार्य कराया जा रहा है और मजदूरों के नाम पर करोड़ों रुपए का भुगतान किया जा रहा है। इस राशि से प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में मतदाताओं को प्रभावित किए जाने की संभावना है। मशीनों से अनेकों पंचायतों में ये काम 6 माह पूर्व कराए जा चुके हैं। कई पंचायतों में 800 से 1000 मजदूरों द्वारा फर्जी कार्य दिखाकर भुगतान कराया जा रहा है, जबकि वास्तव में इन ग्राम पंचायतों में 800 मजदूर है ही नहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/mnrega-works-being-done-in-a-fake-way-on-the-recommendation-of-former-mlas-in-the-24-assembly-by-elections-127434742.html

No comments:

Post a Comment