Sunday, June 14, 2020

शहर के 225 सैंपल पेंडिंग, मंदसौर व नीमच के 450 सैंपल उज्जैन भेजे

शहर में लगातार मिल रहे पॉजिटिव मामलों के बाद अब मेडिकल कॉलेज की लैब में सैंपल का लोड बढ़ गया है। रविवार को सैंपलों की जांच के लिए उज्जैन की मदद लेना पड़ी। इधर, जिम्मेदार सैंपलों की जांच प्रोसेस धीमी होने का कारण किट प्रोसेसिंग को कमजोर बता रहे हैं।
शहर में 1 जून से लगातार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। रविवार शाम तक की स्थिति में मेडिकल कॉलेज में रतलाम के ही 525 मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार हो रहा था। रात में 300 सैंपल की रिपोर्ट आने से स्थिति संभली। रिपोर्ट में पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों के साथ ही अन्य शहरों से आए लोग भी शामिल थे। इधर, मंदसौर व नीमच के सैंपल भी पेंडिंग थे। ऐसे में रविवार को कॉलेज प्रबंधन ने मंदसौर व नीमच के 450 सैंपल को उज्जैन भेज दिए हैं।

रतलाम में इसलिए बढ़ी सैंपलिंग

  • जून में ।लगातार पॉजिटिव मिल रहे हैं। 14 दिन में 70 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।
  • दिल्ली, मुंबई व अहमदाबाद से आने वाले लोगों को क्वारेंटाइन किया जा रहा है। इनके सैंपल भी ले रहे।
  • शहर में डोर-टू-डोर सर्वे में जिन लोगों पर शंका हो रही है, उनकी सैंपलिंग की जा रही।
  • फीवर क्लिनिक, ओपीडी में आने वाले लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं

5 दिन में सैंपल 12 जून में सबसे ज्यादा सैंपल

दहशत इसलिए भी : पैलेस रोड का परिवार शादी में भी गया था
रविवार शाम तक कोई नया पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। विभाग का अमला कान्टेक्ट ट्रेसिंग में जुटा रहा। इधर, सामने आया है कि पैलेस रोड का परिवार एक शादी समारोह में भी गया था। हालांकि, अधिकारियेां के मुताबिक जो व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं, वे घर पर ही रुके थे। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति ने कहा कि पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वाले 21 लोगों को क्वारेंटाइन किया है। नजदीकी संपर्क वालाें के सैंपल लिए जाएंगे।

आज सुबह तक आ जाएगी नई किट
^मंदसौर व नीमच के सैंपल हमने उज्जैन भेजे हैं। मौजूदा किट से प्रोसेसिंग फास्ट नहीं हो पा रही थी। नई किट सोमवार सुबह तक आ जाएगी। डॉ. संजय दीक्षित, डीन, मेडिकल कॉलेज, रतलाम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/sending-225-samples-of-the-city-450-samples-of-mandsaur-and-neemuch-to-ujjain-127411162.html

No comments:

Post a Comment