Sunday, June 14, 2020

सोसायटी की गलती से पोर्टल बंद, नाराज किसानों ने हाईवे जाम किया, दो नामजद सहित 18 पर केस दर्ज

शारदा सॉल्वेंट से आगे फोरलेन हाईवे पर शिवशक्ति वेयर हाउस में समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी चल रही है। गोदाम पर 13 जून तक खरीदी चली और14 जून को पोर्टल बंद होने की बात कहकर खरीदी केंद्र प्रभारी ने खरीद बंद कर दी। कहीं से भी समाधान नहीं निकला तो किसान फोरलेन हाईवे पर आ गए। पत्थर रखकर फोरलेन हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। देर शाम दो नामजद सहित करीब 18 किसानों के खिलाफ देहात थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फोरलेन हाईवे किनारे मौजूद शिवशक्ति वेयर हाउस पर समर्थन मूल्य पर किसानों का चना खरीदा जा रहा है। रविवार को खरीदी केंद्र प्रभारी ने पोर्टल बंद हो जाने की वजह से चना तौलने से मना कर दिया तो किसानों ने फोरलेन हाईवे पर पत्थर रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया। दोपहर करीब 1 बजे से शुरू हुए चक्काजाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम ने भोपाल बातचीत कर पोर्टल 15 जून तक के लिए खुलवा दिया है। पूछताछ में सामने आया कि सोसायटी की तरफ से 13 जून तक खरीदी पूरी हो जाने की बात की थी। उसी आधार पर पोर्टल बंद हो गया था, लेकिन देर शाम देहात थाना पुलिस ने किसान ईशाक खान निवासी गोपालपुर और देवेंद्र रावत निवासी करमाल कला सहित 18 अन्य किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Portal closed due to society's mistake, angry farmers jammed the highway, case filed on 18 including two nominated


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/shivpuri/news/portal-closed-due-to-societys-mistake-angry-farmers-jammed-the-highway-case-filed-on-18-including-two-nominated-127411166.html

No comments:

Post a Comment