Wednesday, June 3, 2020

पड़ाेसी ही निकला दुष्कर्मी और हत्यारा : आरोपी के शरीर पर मिले बच्ची के नोंचने-काटने के 16 निशान

नौगांव थाना क्षेत्र के बनगांय में 6 दिन पहले 4 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुख्य आरोपी गांव का ही 26 वर्षीय युवक निकला। पत्नी से अवैध संबंध होने से बौखलाहट में उसने शराब के नशे में यह अमानवीय वारदात कर डाली। वारदात के दौरान बच्ची ने आरोपी को नोंच और काटकर निशान छोड़े। इन्हीं निशानों की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ने प्रेस कांफ्रेंस करके इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी राजेश विश्वकर्मा पिता कड़ोरी विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि घटना की देर शाम वह अपने चाचा के साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहा था। उसकी पत्नी के अपने देवर यानि आरोपी राजेश विश्वकर्मा के भाई से अवैध संबंध थे, शराब के नशे में उसका पत्नी से इसी बात को लेकर विवाद हुआ।

दोनों के बीच विवाद होने पर आक्रोशित होकर राजेश रात करीब साढ़े 9 बजे घर से बाहर निकल गया। इसके बाद वह बच्ची के घर पहुंचा, चूंकि घर का दरवाजा खुला हुआ था। बच्ची अपने दादा के साथ सोई हुई थी, आरोपी ने सोई अवस्था में बच्ची को उठाया और उसके मकान से करीब 500 मीटर दूर स्थित कुएं पर ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया, इस बीच बच्ची ने अपने बचाव में आरोपी के शरीर पर कई जगह काटा, नोंचा भी।

आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को कुएं के पाट पर ही पटक दिया, सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसने बच्ची के शव को कुएं में फेंका और फिर सुबह करीब 4 बजे घर वापस आया तथा सो गया। दूसरे दिन सुबह बच्ची का शव कुएं में पड़ा मिला, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया था।

पीएम रिपोर्ट आने के बाद हरकत में आई पुलिस
घटना के 2 दिन बाद पीएम रिपोर्ट आई, पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या का खुलासा होने पर पुलिस हरकत में आई। एसपी, एएसपी, डीआईजी, आईजी ने बनगांय पहुंचकर पूरे मामले का जल्द खुलासा करने के लिए 14 सदस्यीय एसआईटी टीम गठित की। पहले एसपी ने अज्ञात आरोपी पर 10 हजार का इनाम रखा, इसके बाद आईजी अनिल शर्मा ने इसे बढ़ा कर 25 हजार कर दिया था। पुलिस ने गांव की एक महिला सहित 6 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। चूंकि राजेश विश्वकर्मा के शरीर पर चोट के निशान थे, इसलिए जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो सारी सच्चाई उसने उगल दी।

आरोपी की गर्दन पर मिले दांतों से काटने के निशान
पुलिस ने आरोपी राजेश का मेडिकल टेस्ट कराया तो उसके शरीर पर 16 से ज्यादा निशान मिले। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार आरोपी के शरीर में मिले निशान मासूम बच्ची के दांतों के काटने के व गर्दन पर नाखूनों के निशान मिले हैं। हत्यारे राजेश के दोनों घुटने और हाथों में भी खरोंच के निशान मिले हैं। पुलिस ने इन्हीं निशानों के आधार पर आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध उगल दिया।

पत्नी से विवाद भाई से अवैध संबंध, पर बच्ची को क्यों मारा ? : इस मामले में बताया गया है कि आरोपी राजेश की पत्नी के अपने देवर यानि आरोपी राजेश विश्वकर्मा के भाई से अवैध संबंध थे। रात में इसी अवैध संबंध को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ। लेकिन विवाद होने के बाद आरोपी मासूम बच्ची के घर क्यों पहुंचा, उसका बच्ची से या उसके परिजनों से क्या दुश्मनी थी। यह एक प्रश्न खड़ा होता है, जो सबके जेहन में नहीं उतर रहा।

नौगांव टीआई को मिली निलंबन की सजा : बनगांय में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की खबर फैलने पर आईजी अनिल शर्मा गांव पहुंचे। उनके अलावा डीआईजी विवेकराज सिंह, एसपी कुमार सौरभ, एएसपी कुमार समीर बनगांय पहुंचे थे। पीड़ित परिजनों से चर्चा कर अधिकारियों को जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। इस मामले में नौगांव टीआई बैजनाथ शर्मा की लापरवाही सामने आने पर तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

इस 14 सदस्यीय टीम ने किया खुलासा : इस मामले के खुलासे के लिए 14 सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन किया गया था। जिसमें नौगांव एसडीओपी श्रीनाथ सिंह बघेल, सिविल लाइन थाना प्रभारी विनायक शुक्ला, ओरछा रोड थाना प्रभारी अरविंद्र सिंह दांगी, एसआई संजय वेदिया, पंकज मिश्रा, एसआई मनोज यादव, एसआई माधवी अग्निहोत्री, एसआई अमित मिश्रा, एसआई अतुल झा, एएसआई आरआर त्रिवेदी, एएसआई ज्ञान सिंह सहित अशोक रावत, सतेंद्र त्रिपाठी, रूपेश, हृदेश, गगन बर्गइयां को शामिल किया गया। इस टीम ने 5 अलग-अलग टीमें बनाकर हर पहलू पर पड़ताल की और सफलता मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छतरपुर/ नौगांव। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी राजेश विश्वकर्मा।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/the-rapist-and-the-murderer-turned-out-to-be-16-marks-of-scratching-and-scratching-the-girl-found-on-the-body-of-the-accused-127370742.html

No comments:

Post a Comment