Thursday, June 25, 2020

बीना के शिव वार्ड में 1 लाख 10 हजार रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ी

पुलिस ने शिव वार्ड निवासी एक युवक से घर में रखी हुई 17 पेटी (850 पाव) यानि 153 अंग्रेजी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत 1 लाख 10 हजार 5 सौ रुपए बताई जा रही है। यह शराब आरोपी द्वारा कुरवाई तहसील के मेहलुआ चौराहा गद्दीदार से खरीद कर लाना बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) एवं मेहलुआ गद्दीदार के खिलाफ 42 आबकारी एक्ट के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिलने के बाद गुरुवार सुबह शिव वार्ड निवासी मनोज पिता घनश्याम खटीक उम्र 45 वर्ष को पकड़ कर उसके मकान में रखी 17 पेटी ( 850 पाव) यानि 153 लीटर अंग्रेजी शराब घर में से बरामद की गई है, जो अवैध रुप से रखी हुई थी। जिसकी कीमत 1 लाख 10 हजार 500 रुपए बताई जा रही है। अवैध शराब के मिलने पर आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के पास से पकड़ी गई अवैध शराब के बारे में जानकारी लेने पर आरोपी ने बताया कि कुरवाई तहसील के मेहलुआ चौराहा स्थित अंग्रेजी शराब के गद्दीदार महेश राय से मिलकर बीना में बेचना बताया गया। जिस कारण मेहलुआ गद्दीदार कुरवाई निवासी महेश राय के खिलाफ 42 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
दूध की कैरेट में रखी थी शराब :पुलिस के द्वारा आरोपी के घर में पकड़ी गई अवैध शराब दूध केे पैकेट रखने वाली क्रेटों में रखी गई थी। इसके अलावा बैग, कागज की पेटी एवं कार्टून में रखे हुए था। पुलिस ने मौके से आरोपी को पकड़ कर करीब 17 पेटी अवैध शराब बरामद की है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कमल सिंह के अलावा एसआई राम अवतार धाकड़, आरक्षक उमाशंकर मिश्रा, आरक्षक देवेंद्र यादव, आरक्षक गौतम भट्ट, महिला आरक्षक आराधना, आरक्षक संतोष तिवारी एवं आरक्षक यशवंत आदि उपस्थित रहे। मामले की कार्रवाई एसआई राम अवतार धाकड़ के द्वारा की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bina/news/illegal-liquor-worth-rs-1-lakh-10-thousand-caught-in-shiva-ward-of-bina-127448620.html

No comments:

Post a Comment