नयागांव मे 65 साल के ओम प्रकाश की करोना से मृत्यु तथा शुक्रवार को पीजीआई मे सफाई का काम करने वाले सुनील को कोरोना की पुष्टि के बाद उसके परिवार के चारों सदस्यों को भी कोरोना पॉजिटीव रिपोर्ट का मामला सामने आने पर प्रशासन ने अलर्ट होते हुए मोहाली की डीएसपी सोही तथा थाना प्रभारी इंसपेक्टर अशोक कुमार जो लगातार कर्फ्यू मे लोगों को कानून की उल्लंघना करने वालों को समझा कर अपने घरों मे सुरक्षित रहने को बोल रहे हंै ने सारे क्षेत्र मे अपने सामने तथा खुद बैरिगेट लगा कर सील कर दिया है।
उनका कहना है कि यह जनता की भलाई के लिए है कि वह अपने घरों मे रहे बच्चों व बुर्जुगों का विशेष ध्यान रखे, जिसका हर रोज मोहाली की डीएसपी दीप सोही व अशोक कुमार सहित सारी पुलिस टीम द्वारा लोगो को कोरोना की घातक बीमारी के कारण लगे कर्फ्यू के बारे जागरूक किया जाता है।लोगों को घरों से बाहर निकलने से मना किया गया। परंतु कोई भी इसे मानने को तैयार नही तब पुलिस ने उनको प्यार से समझा कर उनके घरों मे भेजा जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/nayagaov/news/seal-the-whole-area-for-strict-enforcement-of-curfew-127201573.html
No comments:
Post a Comment