Sunday, April 19, 2020

सोशल डिस्टेंसिंग को भूलकर व्यापारियों के बीच ईंटखेड़ी में सब्जी खरीदने के लिए पहुंच गए शहर के लोग

ईंटखेड़ी में व्यापारियों के लिए लगने वाली सब्जी मंडी में खरीददारी के लिए आम लोग भी पहुंच रहे हैं। ये लोग सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रख रहे हैं। मौके पर मौजूद अमले को यहां व्यवस्था बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले भदभदा रोड पर ऐसी ही अव्यवस्था के कारण ‘आपकी सब्जी- आपके द्वार’ योजना को बंद करके व्यवस्था बदली गई थी। सुबह 6 बजे से पहले शहर में छह स्थानों पर किसान व्यापारियों को सब्जी बेचते हैं और वहां से पूरे शहर में एक निर्धारित कीमत पर सब्जी सप्लाई हो रही है।

उधर...लॉकडाउन में साइकिलिंग के लिए वन विहार जा रहे लोग

लॉकडाउन के चलते वन विहार को आमलोगों के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसे में यहां अभी भी लोग साइकिलिंग के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऐसी ही अव्यवस्था के कारण भदभदा से बदली थी आपकी सब्जी आपके द्वार योजना।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/after-forgetting-social-distancing-the-people-of-the-city-reached-to-buy-vegetables-in-brickkhedi-among-the-traders-127202096.html

No comments:

Post a Comment