रविवार से घर-घर बंटने वाली दूध की बंधियों की व्यवस्था सुधरेगी। दुकानदारों ने ग्राहकों को वाॅट्सएप मैसेज किए हैं कि रविवार से दूध आएगा। दुग्ध विक्रेता संघ के प्रयास से शनिवार को 60 फीसदी बंधियां बंटी हैं तो संघ ने रविवार से 80 फीसदी बंधिया बंटवाने का दावा किया है। शनिवार को 60 फीसदी बंधियां बंटने से सांची के दूध की बिक्री शुक्रवार की तुलना में 5 हजार लीटर के नीचे आ गई। शनिवार काे 20 हजार लीटर दूध बिका।
कोरोना बीमारी के डर से किसानों के दूध भरने से मना करने व कर्मचारियों के दूध बांटने के लिए नहीं आने से दूध वालों ने बंधियों का दूध बांटना शुक्रवार सुबह से बंद कर दिया था। इससे शुक्रवार को अधिकांश लोग दूध नहीं मिलने से परेशान रहे।जिन्हें सांची का दूध मिला उन्होंने 2 से 3 लीटर तक अतिरिक्त दूध ले लिया जिससे सांची के दूध की बिक्री में अचानक इजाफा हो गया है। गुरुवार को सांची का जो दूध 7 हजार लीटर बिका था वो शुक्रवार को 25 हजार लीटर बिक गया। दुग्ध विक्रेता संघ के पूर्व अध्यक्ष बाला पटेल ने बताया शुक्रवार को कॉल कर अधिकांश किसानों को दूध देने व दूध की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों बंधियां बांटने के लिए समझाया। सभी ने रविवार से व्यवस्था बनाने की बात कही है ताकि लॉकडाउन में लोगों को दूध के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। शनिवार को 60 फीसदी दूध की बंधियां बंटी हैं जो रविवार को 80 फीसदी तक पहुंच जाएगी।
पता नहीं फिर कब दूध मिले इस डर से जरूरत से दो-तीन गुना ज्यादा दूध खरीदा : दुग्ध संयंत्र के प्रबंधक आरके झा ने बताया शुक्रवार को फुटकर दूध की बंधियां नहीं बंटी तो लोगों ने इस डर से कि फिर कब दूध मिले जरूरत से दो-तीन गुना ज्यादा सांची का दूध खरीद लिया। इससे गुरुवार को हमारी 7 हजार लीटर की बिक्री शुक्रवार को 25 हजार लीटर पर पहुंच गई। शनिवार को फुटकर दूध बंटने और पहले से दूध जमा होने से हमारा 20 हजार लीटर दूध ही बिका।
ऐसे समझिए गत 3 दिन में सांची दूध की बिक्री

बर्तन हाथ में नहीं लें
दुग्ध विक्रेता संघ के पूर्व अध्यक्ष पटेल ने बताया कि कर्मचारियों को कहा है कि दूध देते वक्त बर्तन हाथ में नहीं लें। सभी कर्मचारियों को मास्क, दस्ताने व सैनेटाइजर की बोतल दुकानदार देंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/shopkeepers-sent-messages-milk-will-come-from-today-127195654.html
No comments:
Post a Comment