Friday, April 17, 2020

टीआरआईएफ संस्थान ने स्वास्थ्यकर्मियाें के लिए दी पीपीई किट व एन-95 मास्क

कोरोना महामारी के प्रबंधन में लगी टीम को संक्रमण से बचाव के लिए टीआरआईएफ (ट्रांसफर्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन) संस्थान ने प्रोटेक्शन गियर्स उपलब्ध कराए हैं। इसमें 10 पर्सनल प्रोटेक्शन किट (पीपीई किट), 25 एन-95 मास्क और 200 थ्री लेयर मेडिकल मास्क शामिल हैं।
ये सामग्री विकासखंड खातेगांव में डाॅक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मियों के बचाव के लिए प्रदान की गई है। एसडीएम संतोष तिवारी के मार्गदर्शन में यह किट निशुल्क प्रदान की गई। डॉ. चंदा बघेल, जीएस बघेल, चंद्रप्रकाश बघेल, टीआरआई से राजेशसिंह, योगेश मालवीया ने कर्मचारियों को आवश्यक सामग्री वितरित की। टीआरआईएफ संस्थान ने पहले भी मास्क और सैनिटाइजर स्वास्थ्यकर्मियों काे उपलब्ध करवाए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
TRIF Institute gave PPE kit and N-95 mask for health workers


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/trif-institute-gave-ppe-kit-and-n-95-mask-for-health-workers-127189123.html

No comments:

Post a Comment