Monday, April 20, 2020

शिविर में 50 यूनिट रक्तदान, हर डोनर के लिए सैनिटाइज किया बेड

जिला अस्पताल की ब्लड यूनिट रक्त का संकट गहरा गया था। पहले आम दिनों में यहां पर 150 यूनिट तक रक्त मौजूद रहता था लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लॉकडाउन की वजह से स्थिति बिगड़ी। धीरे-धीरे ब्लड की कमी हो गई।
ऐसी स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन के बीच पहला रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 50 से ज्यादा लोग अलग-अलग समय में पहुंचे। सबसे अच्छी बात यह रही कि जिस बेड पर रक्तदाताओं को लिटाया गया था, उसे हर बार सैनिटाइज किया गया। पूरी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच दोपहर तक चले इस शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित कर नया संदेश दिया गया। दैनिक भास्कर ने जिला अस्पताल में पैदा हुए रक्त संकट को लेकर प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थीं। इस पर कलेक्टर एस विश्वनाथन ने संज्ञान लिया और सामाजिक संगठनों से चर्चा कर शिविर का आयोजन करवाया। रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से शिविर हुआ। इसमें सीएमएचओ पी बुनकर, सिविल सर्जन डॉ. एसके श्रीवास्तव भी पहुंचे। पूर्व सीएमएचओ डॉ. रामवीर सिंह रघुवंशी ने रक्तदान शिविर में आखिरी समय तक रुके रहे ओर लोगों को जागरूक करते रहे।
भोपाल की अनुमति मांगी तो गुना में मिला ब्लड : जिले में एक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को रक्त की व्यवस्था कलेक्टर के प्रयासों से तुरंत हो गई। दरअसल राघौगढ़ निवासी वरुण के परिजनों ने उसे भोपाल ले जाकर रक्त चढ़ाने के लिए अनुमति राघौगढ़ एसडीएम से मांगी थी। उन्होंने यह प्रतिवेदन कलेक्टर के पास भेजा। उन्होंने देखा कि बच्चे को गुना में रक्त की व्यवस्था हो सकती है तो बाहर क्यों जा रहे हैं। परिजनों को बुलाकर बच्चे को रक्त चढ़वाया। बच्चे के परिजनों को यह पता नहीं था कि गुना में भी थैलेसीमिया पीड़ितों निशुल्क रक्त की व्यवस्था हो सकती है।

खाली हॉल में लगाया शिविर
रक्तदान शिविर को लेकर पूरी सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम किए गए। चौधरन कालोनी में एक खाली हॉल में शिविर लगा। संस्था जेसीआई पायोनियर द्वारा शिविर लगाया गया। इस दौरान ध्यान रखा कि एक साथ लोग न आए। इसलिए एक-एक व्यक्ति रक्तदान करने के लिए आते रहे। जिस बेड लोगों को लिटाया गया था, उसे हर बार सैनिटाइज किया गया। सामाजिक दूरी का भी पालन हुआ। भीड़ न जमा हो, इसलिए एक व्यक्ति द्वारा रक्तदान कर वापस जाने के बाद अगले को कॉल कर बुलाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Camp donates 50 units of blood, sanitized beds for every donor


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/guna/news/camp-donates-50-units-of-blood-sanitized-beds-for-every-donor-127207952.html

No comments:

Post a Comment