कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जारी लाॅकडाउन में 26 दिन निकल गए हैं। इतने दिन बाद अब शहर के लोगों को शेविंग और कटिंग जैसी सुविधा की जरूरत होने लगी है। ऐसे लोग जो शेविंग खुद नहीं करते हैं, उनमें से कई ने दाढ़ी बढ़ा ली है जबकि कुछ ने हेयर कटर को घर बुलाकर सावधानी बरतते हुए उनकी सेवाएं ली हैं पर ये सेहत के लिए घातक भी है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बाल लंबे होने पर खुद ही घर में ट्रिमर (बाल काटने व शेविंग मशीन) से बाल काटने को मजबूर हैं।
कोरोना संक्रमण का खतरा
हेयर कटिंग की दुकानें बंद हैं। ऑनलाइन सर्विस के तहत जो लोग घर आ रहे हैं उनसे संक्रमण का खतरा है। इसी कारण खुद ही कैंची से बाल छोटे कर लिए हैं।- संतोष बाथम, खासगी बाजार
बच्चे से ही घर में ट्रिमर से बाल कटवा लिए हैं। बाहर से किसी को बुलाता तो सेहत के लिए खतरा था।नीरज शर्मा, थाटीपुर
चोरी छुपे शेविंग व बाल काटने का काम हो रहा है तो यह गलत है। ऐसे प्रयास कोरोना संक्रमण से बचने के लिए घातक हैं। यहां एक ही तौलिया, कुर्सी, कैंची और कंघे का इस्तेमाल कई लोगों पर होता है, हमें खुद बचना चाहिए। -कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/fear-of-infection-people-started-cutting-their-own-hair-in-26-days-127201777.html
No comments:
Post a Comment