Friday, April 17, 2020

शराब दुकान की सील तोड़कर 20 पेटी शराब चुराने वाले दाे आरोपी गिरफ्तार

गांव दुदलाई में देशी शराब की दुकान को शासन के आदेशानुसार आबकारी विभाग ने सील कीथी। अज्ञात बदमाश दुकान कीसील तोड़कर 20 पेटी शराब चुरा ले गए थे।फरियादी योगेश धनसिंह यादव निवासी सोनकच्छ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोरोना को लेकर शासन ने शराब दुकानों को सील किया था। 8 से 10 अप्रैल की मध्यरात्रि में अज्ञात बदमाश 20 पेटी प्लेन मसाला शराब कीमत 48900 चुरा ले गए थे।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी राजेश उर्फ राजा पिता जगन्नाथ धाकड़ (34) व अंकित पिता दिनेश धाकड़ (20) निवासी दुदलाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही से पुलिस ने 7 पेटी शराब जब्त की। इनकी कीमत करीब 18700 रुपए बताई गई। आरोपियों द्वारा प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल देवास भेज दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arrested for stealing 20 cases of liquor by breaking the seal of liquor shop


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/arrested-for-stealing-20-cases-of-liquor-by-breaking-the-seal-of-liquor-shop-127189153.html

No comments:

Post a Comment