गर्मी की शुरुआत और लॉकडाउन के माहौल के बीच शनिवार को बारिश ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवा दी है। सुबह अचानक हुई तेज बूंदाबांदी ने सभी को चौंका दिया। बता दें कि बीते 11 महीनों में से सिर्फ फरवरी को छोड़ दें तो ये 10वां महीना है जो भीगा है। इधर, मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली।
शनिवार को शहर के मौसम में बदलाव हो गया। शहर में पिछले साल जून से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था जोकि नवंबर तक चला था। इस दौरान 14 साल में सबसे ज्यादा 69 इंच बारिश भी हो गई। हालांकि, नवंबर के बाद भी हर महीने किसी ना किसी सिस्टम की वजह से बारिश हो रही है। सिर्फ फरवरी में वर्षा नहीं हुई।
39 डिग्री पर आया पारा
दिनांक अधि. न्यू.
11 अप्रैल 40.4 23.0
12 अप्रैल 41.2 23.6
13 अप्रैल 41.4 23.4
14 अप्रैल 41.8 25.0
15 अप्रैल 41.2 25.2
16 अप्रैल 40.8 25.0
17 अप्रैल 40.6 25.2
18 अप्रैल 39.0 25.0
सात दिन बाद दिन का तापमान 40 डिग्री के नीचे पहुंचा
बारिश के कारण शनिवार को सात दिन बाद दिन का तापमान भी 40 डिग्री के नीेचे आ गया। अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की कमी तो न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़त हो गई।
2019 के अप्रैल में बारिश के बाद पारे ने पकड़ी थी चाल : 2019 में भी अप्रैल महीने में बारिश हुई थी। 16 अप्रैल को 3.4 तो वहीं 17 अप्रैल को 16.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 16 अप्रैल को तापमान 36.2 डिग्री था, इसके बाद पारे ने लगातार रफ्तार पकड़ी थी जो 28 अप्रैल तक 44.1 डिग्री तक पहुंच गया था।
2011, 2014 व 2017 में नौतपा में हुई थी बारिश : बारिश के योग नवतपा में भी बनते हैं। 25 मई से 3 जून के बीच 2011, 2014 व 2017 में बारिश हुई है। हालांकि, इस दौरान गर्मी भी चरम पर रहती है। 2014 से 2017 को छोड़ दें तो पारा 44 डिग्री से ज्यादा ही रहा है। नवतपा में 2019 में अधिकतम पारा 44.2 डिग्री था।
मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। लेकिन, इसका बहुत ज्यादा असर नहीं है। ऐसे में मौसम खुलते ही फिर गर्मी तेज होने लग जाएगी। डीपी दुबे, मौसम वैज्ञानिक, भोपाल
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/10-months-out-of-11-rain-drizzle-in-the-morning-sunshine-in-the-afternoon-heat-will-increase-now-127195664.html
No comments:
Post a Comment