Sunday, March 8, 2020

बच्चों को अच्छी शिक्षा में तो होगा गांव का विकास, जीवन स्तर में होगा सुधार


ब्यावरा| क्षेत्र के पड़ोनिया गांव के स्टूडेंट कैरियर पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव शनिवार शाम को संपन्न हुआ। शाम 7 बजे से यहां हुए कार्यक्रम में स्कूल के छात्र व छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों पर नृत्य व अन्य की शानदार प्रस्तुतियां दी।

इसमें विधायक गोवर्धन दांगी, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचंद्र दांगी, पूर्व जनपद अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल दांगी, मनोज शर्मा, रवि शर्मा, लक्ष्मीचंद प्रजापति, एमएल लववंशी, मोहन दांगी, हरिओम दांगी ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने मंच से शिक्षा के स्तर में और अधिक सुधार कराने की बात कही, ताकि गांव के बच्चे पढ़ लिखकर बड़ा मुकाम हासिल कर सके। इसमें पूर्व विधायक श्री दांगी ने कहाकि, इस गांव में बच्चे बहुत है जो ब्यावरा पलायन करते हैं। यदि यही पर अच्छी शिक्षा मिलती है तो इस गांव का शिक्षा स्तर सुधारने के साथ ही और अधिक विकास होगा। इसमें बड़ी संख्या में
छात्र- छात्राएं और उनके परिजन मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Biyawara News - mp news children will develop village in good education standard of living will improve


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-children-will-develop-village-in-good-education-standard-of-living-will-improve-065608-6810289.html

No comments:

Post a Comment