Friday, March 6, 2020

थाना परिसर में लगाई टाईल्स, कक्षाें में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे


पुलिस थाना बदनावर प्रदेश का पहला ऐसा थाना होगा जो आईएसओ प्रमाणित होकर सभी सुविधाओं से युक्त होगा। जन सहयोग व थाना प्रभारी की मेहनत से 10 लाख रु. की लागत से सौंदर्यीकरण किया जा रहा। थाना परिसर में टाइल्स लगाई है। हवालात कक्ष व थाने की दीवारों पर पुट्टी की है। सभी कक्ष सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हाेंगे।

लोगों के बैठक के लिए कक्ष बनाकर टेबल लगेगी। चाय, काफी के लिए मशीन व पानी के लिए आरओ मशीन भी लगेगा। थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया पूरा परिसर अस्त व्यस्त देख कायाकल्प का विचार आया। वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर जनसहयोग से सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया। दानदाताओं से करीब 10 लाख रु. मिलने पर आगंतुक कक्ष बनाया। टूटी फर्श हटाकर रेक्टिफायर्स टाइल्स लगाई। वाॅल पर पुट्टी कर कलर कराएंगे। अधिकारियों व स्टाफ के बैठने के सभी कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। कम्प्यूटर कक्ष व हवालात कक्ष को भी आधुनिकता दी।

फ्रंट में गार्डन बनाकर पौधे लगाकर लाइटिंग की जाएगी। साैंदर्यीकरण का उद्देश्य यहां अाने वाले लोगों को सुकून मिले व कर्मचारियाें में काम करने की इच्छा शक्ति बढ़े। गर्म काफी व फ्रिज में आरओ का ठंडा पानी मिलेगा। पिछले डेढ़ माह से काम चल रहा है। शांति समिति की बैठक के लिए ओपन हॉल बनाकर पैबर्स भी लगाए हैं।

भवन जर्जर हाे गया था

10 साल पहले थाना भवन का निर्माण हाेने से इसकी दशा खराब हो गई थी। बारिश में छत से पानी टपकने से बैठने की समस्या अाती थी। रिकॉर्ड काे बचाने के लिए भी मशक्कत करना पड़ती थी। अब भवन की छत पर टाइल्स लगाई जाएगी। एसडीओपी जयंतसिंह राठौर ने बताया परिसर का नवीनीकरण हाेने से लाेगाें का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा। प्रस्तावित सभी काम होने के बाद आईएसओ प्रमाणीकरण की कार्रवाई कर प्रमाण पत्र लिया जाएगा।

थाना भवन व परिसर कुछ दिन बाद अलग स्वरूप में अाएगा नजर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Badnawar News - mp news tiles installed in police station premises cctv cameras will be installed in classrooms


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-tiles-installed-in-police-station-premises-cctv-cameras-will-be-installed-in-classrooms-063057-6794389.html

No comments:

Post a Comment