Monday, March 2, 2020

बारिश के बाद बनी ब्लैकआउट की स्थिति


सुल्तानगंज क्षेत्र में कई गांवों में ओलावृष्टि हुई है, वहीं शहरी क्षेत्र में रात 12 बजे तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद ब्लैक आउट की स्थिति बन गई। पूरी रात बिजली गायब रही, सुबह के समय थोड़ी देर को बिजली आई और फिर चली गई, जिसे लोग परेशान होते रहे। बिना लाइट के ही लोगों ने रात गुजारी। सुबह पानी की सप्लाई भी नहीं हो सकी। खेतों में उखाड़ कर रखी मसूर की फसल गीली होेने से खराब हो गई। सुबह से ही आसमान पर बादलों की आवाजाही लगी हुई है किसान चिंता में डूबा हुआ है। यदि और अधिक बारिश होती है तो फसलों को नुकसान होने की पूरी संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-blackout-situation-after-rain-064013-6762531.html

No comments:

Post a Comment