Sunday, March 8, 2020

अनुशासित विद्यार्थी ही अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है: कोहली


स्कूल में आयोजित हुआ विदाई समारोह

विद्यार्थी जीवन में अनुशासन बनाए रखना आवश्यक है, अनुशासित विद्यार्थी ही जीवन में अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है। संकुल प्राचार्य यामिनी कोहली ने माध्यमिक विद्यालय नदना में आयोजित आठवीं के छात्रों की विदाई समारोह के अवसर पर छात्रों से यह बात कही। विद्यालय के छठवीं व सातवीं के छात्रों ने आठवीं के छात्रों को खीर पूड़ी खिला कर विदाई दी। संस्था प्रभारी लालाराम महते ने बताया कि यह विद्यालय की पुरानी परंपरा है। इसमें छात्र एक दूसरे से गिले-शिकवे भुलाकर आपस में मिलजुल कर रहने का संदेश देते हैं। प्रभारी के अनुसार इस अवसर पर संस्था के उत्कृष्ट छात्रों को इनाम भी वितरित की गई। महते ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप इसी तरह अपनी पढ़ाई करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करते रहें। इस अवसर पर संकुल प्रभारी यामिनी कोहली, विनोद गुप्ता, विजयराम पाल, विनोद अग्रवाल, रामप्रकाश गुप्ता, संतोष कछवारे, शोभा अवस्थी, रामकुमार गुप्ता, हरिराम ओझा, अनिल साहू, अवधेश सहित ग्राम सरपंच-पंच भी मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhonti News - mp news only a disciplined student can achieve his goal kohli


source https://www.bhaskar.com/mp/shivpuri/news/mp-news-only-a-disciplined-student-can-achieve-his-goal-kohli-064149-6808864.html

No comments:

Post a Comment