Friday, March 6, 2020

त्योहारों को लेकर पुलिस ने आष्टा और जावर में वाहनों से किया फ्लैग मार्च


त्योहारों को लेकर पुलिस ने आष्टा और जावर में वाहनों से किया फ्लैग मार्च।

आष्टा| शुक्रवार को एसपी एसएस चौहान, एडिशनल एसपी समीर यादव की मौजूदगी में आष्टा व जावर नगर में वाहनों के काफिले के साथ पुलिस ने आगामी त्योहार होली, रंगपंचमी को लेकर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पूरे जिले का बल इसमें शामिल था।

आगामी त्योहार होली व रंगपंचमी पर्व के मद्देनजर शांति पूर्वक त्योहार मनाने जाने को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को एसपी एसएस चौहान के नेतृत्व में वाहनों के काफिले के साथ फ्लैग मार्च किया। इसकी शुरुआत भोपाल नाके से की गई। जो पुराना बस स्टैंड, अलीपुर से होकर जावर पहुंचा। वहां पर नगर के प्रमुख मार्गों से फ्लैग मार्च किया। इसके बाद वापस पुलिस के वाहनों का काफिला आष्टा पहुंचा। यहां पर नगर के प्रमुख मार्गों पुराना बस स्टैंड, पुरानी सब्जी मंडी, कसाईपुरा, बड़ा बाजार, सिकंदर बाजार, बुधवारा, कन्नौद रोड आदि से फ्लैग मार्च किया। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल वाहनों में मौजूद था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashta News - mp news police flag march on vehicles in ashta and javar for festivals


source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-police-flag-march-on-vehicles-in-ashta-and-javar-for-festivals-063042-6795484.html

No comments:

Post a Comment