Friday, March 6, 2020

बॉक्सिंग: ओलिंपिक क्वालिफायर में मेरीकॉम और पंघाल का मुकाबला आज


एजेंसी | अम्मान. एमसी मेरीकॉम (51) और अमित पंघाल (52) शनिवार को एशियन ओलिंपिक क्वालिफायर के मुकाबले में उतरेंगे। 37 साल की बॉक्सर मेरीकॉम पर सबसे ज्यादा निगाहें होंगी। उन्होंने पिछले दिनों वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। दूसरी वरीयता वाली मेरीकॉम पहले राउंड में न्यूजीलैंड की तस्मीन बेनी से भिड़ेंगी। दूसरी ओर 24 साल के पंघाल को पहली वरीयता मिली है। एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट पंघाल को पहले राउंड में बाई मिली थी। वे अब मंगोलिया के एन्खमानदख खारखू से भिड़ेंगे। दोनों ने 1-1 मैच जीते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-boxing-marikom-and-panghal-compete-today-in-olympic-qualifiers-063119-6794320.html

No comments:

Post a Comment