Friday, March 6, 2020

रिमांड के बाद वेयर हाउसों में चोरियों के मामले में तीन आरोपी और पकड़े

दो पिकअप सहित पांच लाख का सामान जब्त

अनुभाग थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कुछ वेयर हाउसों से लगातार सरकारी अनाज की चोरी की वारदात हो रही थी। जिसे अंजाम देने वाली गैंग के चार आरोपियों को गुरुवार को पार्वती थाना पुलिस ने पकड़ा था। इन सभी को न्यायालय में पेश का एक दिन का रिमांड लिया था। जिसके चलते पुलिस की पकड़ में तीन आरोपी ओर आ गए हैं। हालांकि इसका मास्टर माइंड अभी फरार है। आरोपियों के पास से दो पिकअप सहित पांच लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है।

शुक्रवार को पार्वती थाना प्रभारी प्रवीण जाधव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वेयर हाउसों में लगातार चोरियों को देखते हुए आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। इसमें आरोपी अरनिया दाऊद निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र कमल सिंह आयु 18 साल, रोहित पुत्र शंकर लाल कुशवाह आयु 18 साल निवासी बजरंग कॉलोनी आष्टा, गुलाब सिंह पुत्र मांगीलाल आयु 32 साल निवासी अरनिया दाउद, शुभम पुत्र विष्णु कुशवाह आयु 18 साल निवासी काला तालाब आष्टा को पकड़ा था। इनका न्यायालय से एक दिन का रिमांड मिलने पर पूछताछ में गैंग के अन्य साथी आरोपी मनोज पुत्र नर्बद सिंह निवासी तोरनिया, कुसमानिया निवासी हरिओम पुत्र भागीरथ व एक नाबालिग को पकड़ा है। आरोपियों ने बताया कि इनके द्वारा सेवदा गांव से एक पिकअप बोलेरो चुराई तथा उससे मूंडला, हकीमाबाद, जताखेड़ा वेयर हाउसों से गेहूं की बोरियां चोरी की तथा उनको बेच दी। पुलिस ने इनके पास से दो पिकअप वाहन, 36 कट्टी बोरी गेहूं, नकदी 3200 रुपए सहित पांच लाख रुपए का सामान जब्त किया है।

बाइक से करते थे रैकी

आरोपी वेयर हाउसों में चोरी के दौरान पुलिस की रैकी करते थे। एक टीम बाइक से वेयर हाउस के आसपास रैकी करती थी ओर एक टीम लोडिंग वाहन से वेयर हाउस के शटर के ताला तोड़कर चोरी करते थे।

तीन आरोपी और पकड़े।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashta News - mp news after the remand three accused in the case of burglaries in ware houses and caught


source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-after-the-remand-three-accused-in-the-case-of-burglaries-in-ware-houses-and-caught-063035-6795481.html

No comments:

Post a Comment