_photocaption_रायसेन | शहर के वार्ड क्रमांक 15 अर्जुन नगर में पिछले पांच छह दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है, जिससे कॉलोनी में रहने वाले लोग दहशत में आ गए है। इन चोरी की घटनाओं से परेशान कॉलोनीवासी एकत्रित होकर एसपी ऑफिस पहुंचे और एसपी मोनिका शुक्ला को एक ज्ञापन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। ज्ञापन में रात के समय अर्जुन नगर कालोनी में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। एसपी ने कॉलोनीवासियों को पूर्ण सुरक्षा देने का वादा किया है। कालोनी में रहने वाले गजराज सिंह, बाबर खान, बबलू जाटव, संदीप कुमार मालवीय, गोलू, राहुल मालवीय, ललित चंचलानी, बबलू बरखने, केके शर्मा, आदित्य धुर्वे, आरके शाक्या ने बताया कि कालोनी में चार पांच दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है।*photocaption*
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-panic-among-arjun-residents-due-to-increase-in-incidents-of-theft-demand-from-sp-to-increase-patrol-064122-6770670.html
No comments:
Post a Comment