बेगमगंज | सरस्वती विद्या मंदिर हनुमानबाग विद्यालय में कक्षा 10वीं की छात्राओं का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बद्री विशाल गुप्ता अधिवक्ता उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता गंभीर सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष विवेकानंद शिक्षा परिषद ने की।
जिन्होंने भैया बहनों को आशीर्वचन देते हुए कहा मूल्यवान लक्ष्य की लगातार प्राप्ति का नाम ही सफलता है। जीवन में हम कई बार असफल होते हैं, तो भी हमें लगातार प्रयास करना चाहिए । खूबियां जो व्यक्ति को सफल बनाती हैं। इच्छा, कमेटमेंट, जिम्मेदारी, कड़ी मेहनत, चरित्र, सही या सकारात्मक विश्वास, जितना पाए उसे से ज्यादा दें, लगातार कोशिश करने या हिम्मत न हारने की शक्ति, अपने काम पर गर्व, जीवन भर एक विद्यार्थी
बनने के लिए तैयार रहें। अपना आदर्श खोजें, ऐसे कई नई तकनीकी एवं विचारों से भैया बहनों को आगामी जीवन के लक्ष्य लिए तैयार किया एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में भैया बहनों की कई प्रतियोगिताएं, गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ने भैया बहनों में उत्साह भर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-students-and-students-narrated-their-experiences-at-the-convocation-063612-6754640.html
No comments:
Post a Comment