मुलताई ब्लॉक की ग्राम पंचायत सर्रई के किसानों ने उन्हें पट्टे पर मिली कृषि भूमि को लेकर एक किसान द्वारा स्टे ऑर्डर निकलवाने की धमकी संबंधी शिकायत की। किसानों ने मंगलवार को एडिशनल एसपी श्रद्धा जोशी को ज्ञापन देकर उन्हें सुरक्षा देने की मांग भी की।
आम आदमी पार्टी के अजय सोनी के नेतृत्व में किसानों ने एडिशनल एसपी को बताया वर्ष 1991-1992 में मुलताई विधानसभा के जनपद पंचायत मुलताई के ग्राम पंचायत सर्रई में सीलिंग एक्ट के तहत 21 एससीएसटी किसानों को उनके जीवन यापन करने के लिए भूमि दी थी। इन सभी किसानों को अनावेदक येशुलाल पिता किसनलाल सूर्यवंशी सर्रई द्वारा विगत कई वर्षों से पूर्वजों की जमीन का हवाला देकर स्टे-आॅर्डर की धमकी देकर वर्ष की फसल को लगातार बर्बाद करता आ रहा है। वह किसानों को इस आदेश का डर बताकर जमीन खाली करने व उस भूमि पर फसल ना लगाने की धमकी दे रहा है।
किसानों ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। एडिशनल एसपी श्रद्धा जोशी ने एसडीएम मुलताई से चर्चा कर मामले का निराकरण करने के लिए कहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-stay-order-threatened-on-patte39s-land-complaint-to-police-064524-6770965.html
No comments:
Post a Comment