तीनों घायलों को भांडेर से दतिया किया रैफर
भांडेर थाना क्षेत्र के भिंड-भांडेर हाईवे पर बागपुरा के पास तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार बाप बेटे घायल हो गए। वहीं सड़क पर खड़े होकर यात्री बस का इंतजार कर रहा राहगीर भी घायल हो गया। घटना शनिवार दोपहर की बताई गई। जानकारी मिलने पर डायल-100 मौके पर पहुंची और घायलों को भांडेर अस्पताल पहुंचाया लेकिन हालत नाजुक होने पर तीनों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। वहीं डायल-100 ने लोडिंग वाहन को भांडेर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
ग्राम सैमाहा निवासी बलवान (40) पुत्र राजकिशोर यादव अपने 12 वर्षीय बेटे प्रिंश के साथ शनिवार को बाइक क्रमांक एमपी 32 एमडी 88355 से बागपुरा की तरफ जा रहा था। वह जैसे ही भिंड-भांडेर रोड पर बागपुरा के पास पहुंचा तभी सामने आ रही लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बलवान और उसका पुत्र प्रिंश घायल हो गए।
यही नहीं लोडिंग ने बागपुरा तिराहे पर यात्री बस के इंतजार में खड़े सोफ्ता निवासी गया (20) पुत्र संतराम दोहरे भी चपेट में आने से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने डायल-100 को सूचना दी। कुछ देर में ही डायल-100 मौके पर पहुंची। पायलट राहुल नागिल और धर्मेंद्र शर्मा ने तीनों घायलों को भांडेर अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
भिंड-भांडेर हाईवे पर हादसे के बाद घायल को अस्पताल ले जाते हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-loading-vehicle-collided-with-bike-on-bhind-bhander-highway-three-serious-070509-6801742.html
No comments:
Post a Comment