Thursday, March 5, 2020

कार्यक्रम... नवोदय विद्यालय के प्रतियोगियों को किया गया पुरस्कृत


बाड़ी | जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पेस सेटिंग गतिविधियों के तहत स्थानीय नारद खेड़ा प्राथमिक विद्यालय में एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पेस सेटिंग विभाग की प्रभारी प्रभा सिंह के कुशल नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना हंस वाहिनी वीणा वादिनी की संगीत मय प्रस्तुति दी। मास्टर निखिल एवं अमित लोधी, मुस्कान, प्राची, यूथिका, नमृता, वर्षा एवं कामिनी ने समूह गीत आए है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिनमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। पेटिंग में काजल प्रथम, राजदीप द्वितीय तथा नीलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कामिनी ने मौजूद लोगों को साफ-सफाई अभियान के बारे में बताते हुए हाथ धोने की जानकारी दी। इस प्रतियोगिता में दिव्यांश, रितिका एवं धर्मेश ने पुरस्कार जीते। स्कूल के शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं से पुस्तकालय का लाभ उठाने की सलाह दी। प्रारंभ में प्राथमिक विद्यालय नारद के प्राचार्य उमाशंकर श्रीवास्तव एवं अध्यापक राधेलाल ने नवोदय विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार का स्वागत किया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। जितेंद्र कुमार ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। संचालन अशोक कुमार राय ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-program-navodaya-vidyalaya39s-contestants-awarded-064117-6787385.html

No comments:

Post a Comment