Wednesday, March 4, 2020

बैंक सुविधाओं के नाम पर खाता धारकों से वसूलती है राशि, लेकिन वाहन खड़ा करने पार्किंग तक नहीं


नगर में कहीं भी पार्किंग न होने के कारण रोजाना जाम की समस्या से वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। जो बैंक अपने खाताधारकों को बेहतर सुविधाएं देने के नाम पर सर्विस चार्ज काटती हैं, वह भी अपने खाताधारकों को पार्किंग की सुविधाएं नहीं दे पा रही है जिसके कारण दिन में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है जिसके कारण इन मार्गों से निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जाम के कारण 5 मिनट का रास्ता 30 मिनट से लेकर दो घंटे तक लग जाते हैं। यातायात पुलिस जाम खुलवाती है तब जाकर इस जाम में फंसे लोग अपने गंतव्य तक पहुंच पाते हैं। यातायात पुलिस और प्रशासनिक अफसर इन बैंक प्रबंधनों पर न तो कार्रवाई कर रहे हैं न ही बैंक अफसरों के साथ बैठकर इस समस्या का हल सुलझाने में लगे हुए है। यही कारण है कि इन बैंकों में आने वाले खाताधारकों को सड़क किनारे या सड़क पर अपने वाहनों को पार्क करना पड़ रहा है जिसके चलते यह खाता धारक कभी कभी पुलिस कार्रवाई के शिकार भी हो जाते हैं । बैंकों का भी नियम है कि बिना पार्किंग वाले भवनों में बैंक को संचालित किया जाएगा लेकिन भवन मालिक और बैंक प्रबंधन दोनों नियमों को दरकिनार कर बैंकों को संचालित कर रहे हैं जिससे जहां आमजन परेशान हो रहा है तो वहीं बैंक के खाताधारक भी परेशान हो रहे हैं।

नगर के बैंकों की यह है स्थिति

भारतीय स्टेट बैंक : भारतीय स्टेट बैंक की बेगमगंज शाखा दशहरा मैदान के सामने स्थित है इस बैंक के पास भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। बैंक के नजदीक ही वन विभाग का कार्यलय, स्वामी विवेकानंद कम्प्यूटर कालेज, महर्षि कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल है, कुछ दूरी पर तहसील, उत्कृष्ट स्कूल, तो दूसरी तरफ माला मार्केट है। उससे थोड़े आगे नगर का सबसे बड़ा स्कूल सेंट थॉमस कान्वेंट है। इसके अलावा कालेज, कृषि मंडी वेयर हाऊस डिपो आदि के लिए लोगो का आवागमन अधिक होता है। वहीं बैंक में सर्वाधिक खाताधारी होने से बैंक दो मंजिल में संचालित होने लगी है। यहां आने वाले वाहनों के चालकों को सड़क पर ही पार्किंग करना पड़ रही हैं।

सेंट्रल बैंक : बस स्टैंड के पास ही सेंट्रल बैंक संचालित हो रही है। इसके पास भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। सड़क पर ही खाताधारक और पास लगे सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोग अपने वाहनों को पार्क करते हैं। इस बैंक के पास बिजली घर जनपद, नगर पालिका है, वहीं सड़क के दूसरी ओर रोगी कल्याण समिति की मार्केट व बस स्टैंड, सिविल अस्पताल है जिसके कारण यहां भी लोगों का आवागमन अधिक होता है।

जिला सहकारी बैंक : उक्त दोनों बैंकों के बीच जिला सहकारी बैंक की शाखा ब्लाक के ठीक सामने है। जो मार्केटिंग सोसायटी की मार्केट के ऊपरी हिस्से में संचालित होती है। यहां भी पार्किंग सड़क पर ही होती लेकिन बैंक प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे यहां आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सेंट्रल ग्रामीण बैंक : सेंट्रल ग्रामीण बैंक की दो शाखाएं है एक नया बस स्टैंड पर तो दूसरी शाम के कालीन है। यह बैंक भी मुख्य मार्ग पर स्थित हैं, बैंक भवन की सीढ़ी भी सड़क किनारे है, कन्या स्कूल, अस्पताल नजदीक होने के कारण महिलाओं की आवाजाही भी बहुत हैं,यहां से पैदल चलना भी दुर्भर बना हुआ है।

प्रशासन और यातायात पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, बैंक प्रबंधन भी नहीं दे रहा इस पर ध्यान

बैंकों के आगे पार्किंग नहीं होने से सड़क किनारे तक लगे वाहन।

लोगों ने की पार्किंग की मांग

बैंकों के आगे लग रहे जाम और यातायात में बाधा को देखते हुए नगर के उदयराम यादव, प्रतापसिंह जाट, सईद कमर एड., रमेश प्रसाद पाराशर, अभिभाषक संघ अध्यक्ष एसएन रावत, संतोष कंडया, किशोरी लाल चौरसिया एड. पूर्व पार्षद गंभीर सिंह, सालगराम नेमा, महेश नेमा, इरशाद सिद्दीकी, राशिद मंसूरी, ताहिर सौदागर, चंद्रेश जैन, संतोष जैन आदि ने कलेक्टर उमाशंकर भार्गव से वाहन पार्किंग बनवाने के लिए बैंकों को निर्देश देने की मांग की है।

बायपास का नहीं हुआ निर्माण

नगर के लोग लंबे समय से वायपास निर्माण की मांग करते आ रहे है लेकिन वह भी अभी तक नहीं बन सका है। जिसका कई बार सर्वे भी हो चुका है जिससे बार बार लोगों की बायपास बनने की उम्मीद जग जाती है। किसान माधोसिंह लोधी ने बताया कि यदि बायपास बन जाता है तो कुछ हद तक जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी और भारी वाहनों का शहर के अंदर प्रवेश नहीं हो सकेगा। प्रशासनिक अफसरों को जल्द से जल्द वायपास निर्माण और वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था के लिए ठोस योजना बनाना चाहिए ताकि आमजनों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

नोटिस देकर करेंगे कार्रवाई



संजय उपाध्याय, एसडीएम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Begumganj News - mp news bank charges money from account holders in the name of facilities but not even parking for parking


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-bank-charges-money-from-account-holders-in-the-name-of-facilities-but-not-even-parking-for-parking-064024-6779149.html

No comments:

Post a Comment