Sunday, March 1, 2020

मिर्गी से छटपटाने लगा दूल्हा तो अपर कलेक्टर ने सुंघाया जूता; डॉक्टर बोले- यह अंधविश्वास


दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) | तस्वीर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की है। यहां मेंडका डबरा मैदान में रविवार को 300 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में एक दूल्हे को मिर्गी का दौड़ा पड़ा और बेहोश हो गया। उसके मुंह से झाग निकलते देख महिला एवं बाल विकास विभाग के अफसर बीएस ठाकुर ने जूता निकाला। तुरंत अपर कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल ने उसे जूता सुंघाया। दूल्हे का नाम बुधराम है। हालांकि, बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया।

{जगदलपुर में एमडी मेडिसिन डॉ. खिलेश्वर सिंह ने बताया कि यह अंधविश्वास है। मिर्गी रोगी को जूता-प्याज सुंघाने, चाबी या लोहे का सामान मुंह में डालने से कुछ नहीं होता। रोगी को खुली हवा में किसी भी करवट में लेटाना चाहिए, चार-पांच मिनट में रोगी खुद सामान्य हो जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/sagar/news/mp-news-if-the-groom-started-to-recover-from-epilepsy-the-upper-collector-smelled-a-shoe-doctor-said-this-superstition-063558-6754268.html

No comments:

Post a Comment