रुमसिंह
बड़वाह | बीमार बेटी को देख कर अपने घर जा रहे दो भाइयों की बाइक को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार छोटा भाई व दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बड़वाह शासकीय अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया। घटना रविवार शाम नगर से 18 किलोमीटर दूर ग्राम काटकूट की है। जानकारी के अनुसार देवास जिले के ग्राम सीतापुरी निवासी रूमसिंह पिता साधरीया (50), छोटा भाई प्रेमसिंह पिता साधरिया (42) व भोजराम पिता रूपसिंह तीनों बाइक से ग्राम बारूल में प्रेमसिंह की बेटी के घर गए थे। वापस लौटते समय बेटी की 8 वर्षीय बालिका पार्वती भी नानाजी के साथ घर जा रही थी। इस दौरान ग्राम काटकूट में फालिया फाटे पर पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार रूमसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों घायलों को राहगीरों ने बड़वाह शासकीय अस्पताल भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया। घायल प्रेमसिंह ने बताया बेटी की तबियत खराब होने के कारण उसे बारूल में उसके घर देखने के लिए गए थे। खाना खाने के बाद वापस घर के लिए निकले तो बेटी की बालिका पार्वती ने घर जाने के लिए रोने लगी। इसके बाद हम बाइक से घर जा रहे थे। उसी दौरान अचानक पिकअप ने बाइक से टक्कर मार दी। बड़े भाई रूमसिंह की टायर में आने से मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-accident-one-killed-in-pickup-vehicle-collision-063636-6762944.html
No comments:
Post a Comment