Sunday, March 8, 2020

होली पर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर रखेंगे नजर


पुलिस चौकी बीनागंज में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में होली के दिन नगर में शांति बनाए रखने के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान लोगों ने अपने सुझाव दिए जिनमें सड़क पर तेजी से मोटरसाइकिल चलाने वाले चालकों पर विशेष रूप से निगरानी करने, जगह-जगह जिग जेक लगाने व चांचौड़ा रोड पर बेरिकेड्स लगाने के विषय में चर्चा की।

बैठक में बताया कि होली के त्यौहार पर विशेष रूप से बाग-बागेश्‍वर स्थित दोनों जल कुंडों पर सुरक्षा की दृष्टि से बेरिकेड्स लगाए जाएंगे। बैठक में तेज ध्वनि वाले डीजे पर भी प्रतिबंध की चर्चा की गई। वहीं नगर में आने-वाले भारी वाहनों को बायपास से निकालने के लिए इंतजाम किए जाने की बात उपस्थितजनों ने कही। इसी दौरान सीसीटीवी कैमरों के बजट के लिए भी होली के बाद व्यापारियों से बैठक कर चर्चा करने की बात कही।

इस अवसर पर बैठक में एसडीओपी बीपी समाधिया, थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा, चौकी प्रभारी गजेंद्र बुंदेला, सीएमओ बृजेश कुमार गुप्ता के साथ नागरिक मौजूद थे।

त्योहार परंपरानुसार मिलजुलकर मनाने लिया संकल्प

झागर| थाना फतेहगढ़ में होली रंगपंचमी के त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें फतेहगढ़ के नागरिक मौजूद रहे। बैठक में थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा एवं गांव के नागरिकों ने त्योहार परंपरानुसार मिलजुलकर मनाने का संकल्प लिया। वहीं होली पर्व पर किसी भी तरह के पर्व विद्रोहियों को नहीं बख्शे जाने की बात कही। बैठक में सरपंच रामू भार्गव, भगवानलाल अग्रवाल, मुरारी भार्गव, फारुख खान, भास्कर चन्देल, महेश भार्गव आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

आगामी त्योहार होली और रंगपंचमी को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में मौजूद लोग।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Binaganj News - mp news keep an eye on those who drive at high speed on holi


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-keep-an-eye-on-those-who-drive-at-high-speed-on-holi-065551-6810314.html

No comments:

Post a Comment