नगर से 8 किलोमीटर दूर बकतरा रोड पर जवाहर नवोदय विद्यालय नारदखेड़ा के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर चालक बाड़ी निवासी सुमित ठाकुर बाड़ी से ट्रैक्टर लेकर अमरावत जा रहा था। नादरखेड़ा के पास एक गाय अचानक सामने आ गई, उसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर को वह अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर चालक सुमित ठाकुर बड़ी दुर्घटना होते हुए बच गए। बाड़ी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-tractor-overturned-due-to-saving-cow-accident-averted-064102-6787369.html
No comments:
Post a Comment