भिंड| आप अगर स्टार्टअप रन कर रहे हैं और नए क्षेत्र में कुछ अलग करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। भारत सरकार के शिपिंग मंत्रालय की ओर से सागरमाला स्टार्टअप चैलेंज का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिभागियों को अलग-अलग क्षेत्र में प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट देना होंगे। इसमें डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, बिग डेटा, इंटरनेट ऑफ थिंक्स, कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग को शामिल किया गया है। इस कॉम्टीशन में शामिल होने के लिए प्रतिभागी 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इस चैलेंज के विजेता प्रतिभागी को 2 लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-take-part-in-startup-challenge-win-2-lakh-prizes-064139-6808713.html
No comments:
Post a Comment