Sunday, March 8, 2020

17 वर्षीय किशाेर ने लगाया फंदा


खुरई| बांदरी थाना के उजनेट में 17 वर्षीय किशाेर ने फंदा लगा लिया। जिससे उसकी माैत हाे गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के पिता फूलसिंह िपता शिवलाल अादिवासी ने बताया कि वह मजदूरी करता है, उसके चार बेटे एवं एक बेटी है। रविवार की सुबह करीब 8 बजे प|ी, लड़की अाैर एक बेटे के साथ गांव में ही खेत पर मसूर काटने गया था। करीब 10 बजे दूसरा बेटा नीरज अाया अाैर बाेला कि जल्दी चलाे महेन्द्र ने फांसी लगा ली है। सभी लाेग भागते हुए घर पहुंचे। वहां लड़का महेन्द्र घर के कमरे में कुंदे से दुपट्टा-साफा बांधकर फंदे पर लटक रहा था। उसके बाद सभी राेने लगे। पुलिस काे सूचना दी। पुलिस ने मृतक महेन्द्र पिता फूलसिंह अादिवासी उम्र 17 वर्ष के शव का पंचनामा बनवाया, पाेस्टमार्टम कराया। घटना का कारण अज्ञात है। गाैरतलब है कि शनिवार काे उजनेट गांव में ही 17 वर्षीय किशाेरी सुमन अादिवासी ने खेत में लगे पेड़ पर फंदा लगा लिया था, जिससे उसकी माैत हाे गई थी। दाे दिन में गले में फंदा लगाने का यह दूसरा मामला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/sagar/news/mp-news-17-year-old-kishaher-hangs-the-noose-065526-6809873.html

No comments:

Post a Comment