Monday, January 4, 2021

मुख्यमंत्री ने की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से समीक्षा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग हुई। जिसमें सीएम ने कलेक्टर, कमिश्नर, पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षकों से संवाद किया। समीक्षा बैठक में कलेक्टोरेट परिसर टीकमगढ़ में स्थिति एनआईसी कक्ष में कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान बैठक में रोजगार मूलक योजनाओं, मनरेगा, स्व-सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए बैंक लिंकेज, मार्केट लिंकेज और उनके माध्यम से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री शहरी पथ विक्रेता स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना, नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता सर्वेक्षण आदि की भी समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एसके मालवीय, एडीशनल एसपी एमके चौरसिया, सहायक कलेक्टर हिमांशु प्रजापति, एसडीएम टीकमगढ़ सौरभ मिश्रा, बल्देवगढ़ संजय जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/tikamgarh/news/chief-minister-reviews-video-conferencing-128089543.html

No comments:

Post a Comment