ब्रदीविशाल मंदिर की गली निवासी 76 वर्षीय दशरथसिंह बैस का शव तीन दिन पहले पंखे से लटका हुआ मिला था। मामले में मंडी पुलिस काे सरकारी अस्पताल से पोस्टमार्टम रिपाेर्ट मंगलवार काे मिल गई, लेकिन इस रिपाेर्ट में भी स्पष्ट उल्लेख नहीं है, यानी मामला अभी भी संदिग्ध बना हुआ है। अस्पताल की रिपाेर्ट में यह साफ नहीं किया गया है कि यह आत्महत्या है या कुछ और। ऐसे में पुलिस मामले की बारीकी से जांच में जुट गई है।
पुलिस ने कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं। पुलिस अब सुसाइड नाेट की बारीकी से जांच करा रही है कि सुसाइड नाेट की लिखावट दशरथसिंह बैस की है या नहीं। इसके अलावा पुलिस अब परिवार के हर सदस्य से अलग-अलग पूछताछ करेगी, ताकि वस्तुस्थिति सामने आ सके। अब जांच के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। दशरथसिंह बैस का शव उनके कमरे में ही लटका मिला था। माैके से पुलिस काे सुसाइड नाेट भी मिला था। इसमें अपने बेटाें और तीन अन्य लाेगों से प्रताड़ित हाेने की बात लिखी गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/nagda/news/now-suicide-nate-will-be-closely-investigated-statement-will-go-to-family-128093389.html
No comments:
Post a Comment