Sunday, January 3, 2021

साइकिल की चेन चढ़ाने के बहाने मोबाइल लूटकर भागा, दोस्तों ने पकड़ा

चेन चढ़ाने के बहाने एक्टिवा सवार ने साइकिल वाले युवक का मोबाइल लूट लिया और भागने लगा। इस बीच युवक के दोस्तों ने पकड़कर उसे पुलिस को सौंप दिया। बाणगंगा पुलिस के अनुसार, घटना भागीरथपुरा स्थित देशी कलाली के पास शनिवार रात 8 बजे की है। कुलकर्णी का भट्‌टा निवासी 20 वर्षीय नीतेश गोडरिया ने बताया कि वह प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है।

रात को दोस्त के साथ साइकिल से आ रहा था, तभी साइकिल की चेन उतर गई। वह उसे चढ़ाने लगा, तभी एक्टिवा सवार आ गया, उसने मोबाइल छीन लिया। नीतेश ने शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर कुछ दोस्त बाइक से पीछे से आ रहे थे। उन्होंने बदमाश को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाश का नाम शुभम सैनी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/robbed-of-mobile-on-the-pretext-of-offering-bicycle-chain-friends-caught-128085822.html

No comments:

Post a Comment